Wednesday, August 26, 2026

एग्रीस्टैक में पंजीकरण के साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे को लक्ष्य के अनुसार करें पूरा: गुरविंद्र सिंह

एग्रीस्टैक में पंजीकरण के साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे को लक्ष्य के अनुसार करें पूरा: गुरविंद्र सिंह

पिहोवा (राजेश) :- उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि किसान रजिस्ट्री (एग्रीस्टैक) किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सटीक, पारदर्शी और लीकेज-मुक्त तरीके से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसलिए किसानों के पंजीकरण कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गांवों को कवर करते हुए अधिक से अधिक किसानों का ओटीपी आधारित आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ किसान रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे और राजस्व संबंधी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक को पीएम-किसान सहित विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से किसानों की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, फसल विवरण सहित आवश्यक जानकारी का डिजिटल एवं सत्यापित रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे पात्र किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी और बार-बार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता भी कम होगी।
उन्होंने कहा कि तहसील में किसान रजिस्ट्री के कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। प्रतिदिन अधिक से अधिक गांवों को कवर करते हुए किसानों का पंजीकरण करवाया जाए। कृषि एवं राजस्व विभाग की टीमें फील्ड में जाकर किसानों को पंजीकरण की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में जागरूक करें तथा निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करें। एग्रीस्टैक के माध्यम से भूमि एवं फसल संबंधी सत्यापित डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होने से किसानों को ऋण, बीमा, सब्सिडी तथा अन्य कृषि सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। पीएम-किसान जैसी योजनाओं के तहत डीबीटी के माध्यम से लाभ सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों तक पहुंचाने में भी यह व्यवस्था सहायक होगी।

No comments:

Post a Comment

एग्रीस्टैक में पंजीकरण के साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे को लक्ष्य के अनुसार करें पूरा: गुरविंद्र सिंह

एग्रीस्टैक में पंजीकरण के साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे को लक्ष्य के अनुसार करें पूरा: गुरविंद्र सिंह पिहोवा (राजेश) :- उपमंडल अधिकारी ...