Thursday, October 15, 2026
काम्यकेश्वर तीर्थ पर 18 अक्टूबर रविवार को मनेगा महा सप्तमी पर्व, अखंड भंडारे का होगा आयोजन
Wednesday, August 26, 2026
एग्रीस्टैक में पंजीकरण के साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे को लक्ष्य के अनुसार करें पूरा: गुरविंद्र सिंह
शाहाबाद के बिझड़पुर में महंत राजेंद्र पुरी महाराज की अखंड तपस्या का 27वां दिन: पार्षद ईशा सचदेवा और कमित सचदेवा ने लिया आशीर्वाद, किया रुद्राभिषेक
शाहाबाद के बिझड़पुर में महंत राजेंद्र पुरी महाराज की अखंड तपस्या का 27वां दिन: पार्षद ईशा सचदेवा और कमित सचदेवा ने लिया आशीर्वाद, किया रुद्राभिषेक
शाहाबाद ।
शाहाबाद मारकंडा के निकटवर्ती गांव बिझड़पुर स्थित प्रसिद्ध जग ज्योति धाम में श्रावण मास के उपलक्ष्य में महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज द्वारा जन कल्याण हेतु की जा रही कठिन खड़ी अखंड तपस्या आज 27वें दिन में प्रवेश कर गई है। इस पावन अवसर पर शाहाबाद के वार्ड नंबर 10 की पार्षद ईशा सचदेवा और समाजसेवी कमित सचदेवा विशेष रूप से जग ज्योति धाम पहुंचे, जहां उन्होंने धाम परिसर में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का पूरे विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोनों ने महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पार्षद ईशा सचदेवा ने अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि जग ज्योति दरबार एक ऐसा अलौकिक स्थान है जहां पहुंचते ही मन को असीम शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक तृप्ति की अनुभूति होती है। वहीं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए तपस्वी महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने पार्षद ईशा सचदेवा और कमित सचदेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। महाराज जी ने कहा कि ये दोनों युवा सदैव सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और अपने वार्ड के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड वासियों की किसी भी समस्या का समाधान हो या कोई भी समाज सेवा का कार्य, ये दोनों बच्चे हर समय सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और जब भी क्षेत्र में निष्काम सेवा का जिक्र आता है, तो इन दोनों का नाम सबसे अग्रिम पंक्ति में लिया जाता है।
रक्षाबंधन पर महिलाएं और 15 वर्ष तक के बच्चे रोडवेज बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा:विश्राम कुमार मीणा
Wednesday, August 5, 2026
कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न
काम्यकेश्वर तीर्थ पर 18 अक्टूबर रविवार को मनेगा महा सप्तमी पर्व, अखंड भंडारे का होगा आयोजन
मंदिर में रंगाई-पुताई और घाटों की साफ-सफाई का कार्य जारी, सुबह 11 बजे होगी हवन की पूर्णाहुति राजेश वर्मा। भारत न्यूज 24 कुरुक्षे...
-
ड्रीम प्रोजैक्ट के पूरा होने पर लाखों लोगों में उत्साह और जोश थानेसर रेलवे स्टेशन पर लोगों को बांटे लड्डू हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्य...
-
एग्रीस्टैक में पंजीकरण के साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे को लक्ष्य के अनुसार करें पूरा: गुरविंद्र सिंह पिहोवा (राजेश) :- उपमंडल अधिकारी ...
-
रक्षाबंधन पर महिलाएं और 15 वर्ष तक के बच्चे रोडवेज बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा:विश्राम कुमार मीणा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त मध्य...