कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न
ड्रीम प्रोजैक्ट के पूरा होने पर लाखों लोगों में उत्साह और जोश थानेसर रेलवे स्टेशन पर लोगों को बांटे लड्डू हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने भी किया स्टेशन का अवलोकन राजेश वर्मा। भारत न्यूज़ 24 कुरुक्षेत्र, 17 जुलाई हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि ड्रीम प्रोजैक्ट कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के पूरा होने से लाखों लोगों को फायदा होगा। इस ड्रीम प्रोजैक्ट के निर्माण से लाखों लोगों में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। इस प्रोजैक्ट को पूरा करने में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस जश्न को मनाने के लिए कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह और जोश देखने को मिला है। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शुक्रवार को थानेसर के रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के साथ अपने मन की बात को सांझा कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन धुमन सिंह किरमच, चेयरपर्सन कंवलज...